भारतीय दूतावास पर अफगानिस्तान मे आंतकवादी हमला सभी आतंकवादी ढेर कोई हताहत नहीं
NVRTHUB SORCE: अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में हथियारों से लैस चार बंदूकधारियों ने शुक्रवार को भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला कर दिया। चार आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच नौ घंटे तक मुठभेड़ चली। मुठभेड़ में चारों आतंकी मारे गए। सभी भारतीय और राजनयिक स्टाफ सुरक्षित है। हमले के समय दूतावास में नौ भारतीय थे। बंदूकधारियों के पास मशीन गनें व रॉकेट संचालित ग्रेनेड भी थे।
उन्होंने ईरान की सीमा से लगे पश्चिमी अफगान शहर स्थित दूतावास में हमला किया, जिसमें दो इमारतें हैं। अफगानिस्तान में भारत के राजदूत अमर सिन्हा ने बताया कि एक हमलावर दूतावास के परिसर में प्रवेश करने के लिए दीवार पर चढ़ते समय मारा गया। इस परिसर में महावाणिज्य दूत का आवास भी है।इस बीच नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि चारों हमलावर मारे गए हैं। लगभग नौ घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान एक बंदूकधारी को आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) और तीन अन्य हमलावरों को अफगान पुलिस ने मार गिराया।प्रधानमंत्री नामित नरेंद्र मोदी ने हमले के संदर्भ में शुक्रवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से बात की, जिन्होंने आश्वासन दिया कि वह अपने देश में भारतीय मिशनों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे। मोदी ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि वह हालात पर नजर रखे हुए हैं। अफगानिस्तान में भारत के राजदूत अमर सिन्हा से भी बात की है। उन्होंने दूतावास पर हुए हमले को नाकाम करने और आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा कर्मियों की प्रशंसा की।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत कई नामी हस्तियो ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे हमले अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और विकास के लिए भारत की ओर से दी जाने वाली मदद को रोक नहीं पाएंगे। वहीं पाकिस्तान ने भी अफगान में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
0 comments:
Post a Comment